राजधानी में ओमिक्रॉन की दस्तक – व्यक्ति मिला ओमिक्रॉन पॉजिटिव

By csvt4256

Published on:

omicron in delhi news hindi

कोरोना के ओमिक्रॉन वेरिएंट की दस्तक अब राजधानी दिल्ली में भी हो गई है। तजा जानकारी के अनुसार दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया की 12 लोग जो विदेश से भारत आए थे, उनके सैंपल लिए गए थे। ये सैंपल जीनोम सिक्वेंसिंग के लिए भेजे गए थे जिसमें से एक ओमिक्रॉन पॉजिटिव है।

आपकी जानकारी के लिए बता दें की जो व्यक्ति ओमिक्रॉन पॉजिटिव है वो तंजानिया से आया था। फ़िलहाल उस व्यक्ति को एलएनजेपी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसके आलावा इस व्यक्ति से जुड़े 6 लोगों का भी सैंपल लिया गया है।

जानकारी के मुताबिक अभी तक भारत में 5 लोगों में कोरोना के ओमिक्रॉन वेरिएंट की पुस्टि हुई है जिसमें दिल्ली वाला केस सबसे ताज़ा मामला है।