Bollywood News
अक्षय कुमार को बर्थडे पर कुछ इस तरह मिली बधाई।

अक्षय कुमार बॉलीवुड इंडस्ट्री के सबसे मशहूर एक्टर हैं। इन्होने इंडस्ट्री में बेहद ही हिट मूवीज की है। वो इंडस्ट्री में लगभग 180 से ज़्यादा मूवी कर चुके हैं। 90 के दशक में इन्होने एक्शन मूवीज की है जैसे “खिलाड़ी, मोहरा और सबसे बड़ा खिलाड़ी” इन मूवीज को करने के बाद उनको एक्शन हीरो की संज्ञा दी गई।

वो अपनी रोमांटिक मूवीज के लिए भी सम्मानित किये गये हैं। अक्षय कुमार ने बॉलीवुड में कदम 1991 में रखा था। आज इनका बर्थडे है और इंडस्ट्री के एक्टर्स ने इनको एक बेहद अलग ही अंदाज में मुबारकबाद दी है।

करीना कपूर खान, लारा दत्ता भूपति, वाणी कपूर जैसे एक्टर्स ने अपने-अपने अंदाज में उनको मुबारकबाद दी है।

