ये है 90’s के 10 सबसे महंगे बॉलीवुड कलाकार, पहले स्थान पर है ये एक्टर

10. काजोल

काजोल अपने समय की एक बेहतरीन अभिनेत्री रही हैं। एक समय ऐसा भी था जब काजोल को देखने के लिए लोग उनकी फिल्मों का बेसब्री से इंतजार करते थे। फिल्म ‘करण अर्जुन’ और ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’ की सफलता के बाद काजोल 15 लाख की फीस लेने लगी थी। ये रकम उस समय बहुत बड़ी रकम थी।
9. जूही चावला

जूही चावला की बात करें तो यह भी उस समय बहुत अच्छी एक्ट्रेस में से एक मानी जाती थी। भोली भाली और क्यूट सी लगने वाली जूही चावला उस समय अपने चुलबुले अंदाज़ के लिए जानी जाती थी। जूही के बहुत से फ़िल्में हिट रही जिसके चलते उन्हें उस समय 20 लाख की फीस मिलती थी।
8. सुनील शेट्टी

बॉलीवुड सुपरस्टार सुनील शेट्टी की भी उस समय बहुत डिमांड थी। दर्शकों को उनका अंदाज़ काफी पसंद आता था। उनके इसी अंदाज़ ने उन्हें एक सुपरस्टार बना दिया। उस समय वो 30 लाख की फीस की डिमांड करते थे। उस समय के हिसाब से ये रकम एक भारी भरकम रकम मानी जाती थी।
7. शाहरुख खान

शाहरुख खान की बात करें तो उस दौर से ही उन्होंने रोमांस के हीरो वाली छवि बना ली थी। फिल्म ‘करण-अर्जुन’ और ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’ की सफलता ने उन्हें एक अलग ही पहचान दी थी। इन फिल्मों के हिट होने के बाद से उन्होंने 30 लाख की फीस लेनी शुरू कर दी थी।
6. नाना पाटेकर

नाना पाटेकर का नाम आते ही आप सभी के दिमाग में कुछ डायलॉग आने लगते हैं। ऐसा इसीलिए होता है क्योकि उन्होंने शुरू से ही अपनी एक अलग पहचान बनाई है। 90’s के उस दौर में उन्हें उनकी एक्टिंग के लिए बहुत पसंद किया जाता था। उस समय उनकी फिल्म ‘तिरंगा’ और ‘क्रांतिवीर’ ने बहुत से रिकॉर्ड तोड़े थे। इसके बाद नाना पाटेकर ने अपनी फीस बढ़ा दी और वो 50 लाख की फीस लेने लगे थे।
5. माधुरी दीक्षित

बॉलीवुड एक्ट्रेस ‘माधुरी दीक्षित’ की बात करें तो वो आज भी बेहद खूबसूरत दिखती हैं। 90’s के दौर तक उन्हें सभी उम्र के लोग पसंद करते हैं। इतनी लोकप्रियता के चलते ही उन्हें 90 के दशक में 50 लाख की फीस मिला करती थी।
4. अक्षय कुमार

बॉलीवुड के स्टार्स की बात हो और ‘अक्षय कुमार’ की बात ना हो, ऐसा तो हो ही नहीं सकता। अक्षय की फिल्म ‘मोहरा’ के लिए उस समय उनकी काफी तारीफ हुई थी। इस लोकप्रियता के चलते अक्षय को 55 लाख की फीस मिलनी शुरू हो गई थी।
3. सनी देओल

सनी देओल ने तो उस समय बॉलीवुड पर राज किया था। सनी एक से बढ़कर एक फिल्मों में अपनी छाप छोड़ने वाले सबके चहेते हीरो बन गए थे। उनके डायलॉग आज भी लोग कॉपी करते हैं। सनी देओल उस समय 70 लाख फीस लेते थे।
2. अजय देवगन

अजय देवगन उस समय आल राउंडर बने हुए थी। उन्होंने लगभग सभी तरह के रोल्स किए। लोगों को उनके रोल्स बेहद पसंद आए जिसके चलते उन्हें 70 लाख फीस मिलती थी।
1. अमिताभ बच्चन

बॉलीवुड पर हमेशा से ‘अमिताभ बच्चन’ का बोलबाला रहा है। बॉलीवुड के महानायक अमिताभ ने बहुत सी फिल्में की मगर फिल्म ‘खुदा गवाह’ एक ऐसी फिल्म थी, जिसे करने के बाद उनकी फीस आसमान छूने लगी थी। इस फिल्म को करने के बाद अमिताभ उस सस्ते ज़माने में ही 3 करोड़ फीस लेने लगे थे।