Bollywood News

सनी देओल की इन अभिनेताओं से नहीं बनती, एक से तो 16 साल से नहीं की है बात

बॉलीवुड एक ऐसी जगह है जहां हर दिन कोई नई खबर बनती है। खबरों के बीच कुछ बातों पर लोगों का ध्यान ही नहीं जाता है। क्या आपने कभी नोटिस किया की कुछ स्टार्स आपस में बात ही नहीं करते हैं। अगर नोटिस नहीं किया है तो आज हम आपको सनी देओल के बारे में बताएँगे।

ये एक ऐसा स्टार है जिसे फिल्मों में गुस्से से भरे रोले मिलते हैं और ये दर्शकों को पसंद भी आते हैं। वैसे तो सनी देओल बहुत सिंपल रहते हैं मगर उन्हें भी हम आम लोगों की तरह ही गुस्सा आता है। इस बात का अंदाज़ा इसी बात से लगाया जा सकता है की वो कुछ स्टार्स से बात तक नहीं करते हैं। आइये जान लेते हैं, उन स्टार्स के नाम जिनसे सनी बात करना पसंद नहीं करते हैं।

शाहरुख़ खान

shahrukh khan and sunny deol
Shahrukh Khan and Sunny Deol

शाहरुख़ खान की बात करें तो ये बॉलीवुड के एक बहुत बड़े स्टार हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें की शाहरुख़ और सनी देओल ने लगभग 16 साल से बात तक नहीं की है। जानकारी के अनुसार ये कोल्डवार फिल्म ‘डर’ से शुरू हुई थी. इस फिल्म की कहानी में उनके साथ धोका किया गया। उन्हें फिल्म की स्टोरी को लेकर अँधेरे में रखा गया और बात छिपाई गई। इस बात से सनी देओल को इतना गुस्सा आया की उन्होंने अपनी ही पैंट की जेब में हाथ डालकर पेंट को ही फाड़ डाला था।

आमिर खान

sunny deol and aamir khan
Sunny Deol and Aamir Khan

सनी देओल और आमिर खान के बीच का मनमुटाव किसी से छुपा नहीं है। दोनों की फ़िल्में अधिकतर बॉक्स ऑफिस पर क्लैश करती हैं। दोनों स्टार्स की फ़िल्में आपस में टकराने पर भी अच्छा बिज़नेस करती हैं। अच्छे बिजनेस करने के पीछे इनका बहतरीन अभिनय है जिसके चलते लोग इन दोनों एक्टर्स को पसंद करते हैं। वो बात अलग है की ये दोनों आपस में बातें करना बिलकुल पसंद नहीं करते हैं।

अक्षय कुमार

sunny deol and akshay kumar
Sunny Deol and Akshay Kumar

अगर आपने नोटिस किया होगा तो पाया होगा की अक्षय कुमार और सनी देओल की भी नहीं बनती है। बताया जाता है की ये लड़ाई ‘डिंपल कपाडिया’ की वजह से है। डिंपल अक्षय कुमार की सास हैं पर वो सनी देओल की गर्लफ्रेंड रह चुकी हैं। ये बात ऑफिशियली मीडिया में नहीं बोली जाती है मगर हालात इसी तरफ इशारे करते हैं।

तो ये थे वो स्टार्स जिनसे सनी देओल की नहीं बनती है। बॉलीवुड से रिलेटेड खबरें पाने के लिए हमें फॉलो करते रहें। 

Back to top button
डीजल का पौधा: कम निवेश, ज्यादा मुनाफा! हींग की खेती: कम लागत, ज्यादा मुनाफा! काले सोने की खेती: मुनाफे की चमक डेयरी फार्मिंग बिजनेस: सरकारी मदद से करें मुनाफा! Beat the Budget Blues: Smart Ways to Save Money Every Day The Secret to Weekend Worries? Passive Income! Top 10 Most Handsome Man in the World 6 Web Series Releasing In January 2024 10 Best Hindi Comedy Movies of 2023 You Missed 12 Exotic Pets for Apartment Living