Top 10 Horror Movies Hollywood सच्ची घटनाओं पर आधारित, जो वास्तव में डरावनी हैं

इन्सान और भगवान से तो आपकी मुलाक़ात रोज़ हो जाती है लेकिन जो तीसरा वाला है “शैतान”, उसके बारे में हमने सिर्फ़ कहानियां ही सुनी हैं। इनके दर्शन करने का मौक़ा सिर्फ़ किसमत वालों को ही मिलता है। जो अपने पीछे कुछ मज़ेदार क़िस्से छोड़कर चले जाते हैं। आज हम  कुछ ऐसी फ़िल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं जो सिर्फ़ फ़िल्म नहीं असली कहानी है। जिसमें लोग अपनी जान से हाथ धो बैठे हैं।

Top 10 Horror Movies Based On True Incidents

1- A Nightmare On Elm street

2010 में रिलीज़ A Nightmare On Elm street ये ऐसे भूत की कहानी है जो सपनों में घुसकर जान से मार रहा है। बचने का रास्ता सिर्फ़ एक है, रात में सोना बंद कर दीजिए। ये भूत एक सीरियल किलर की आत्मा है, जिसको ग़ुस्से में आकर कुछ लोगों ने ज़िंदा जला दिया था। अब ये उन्हीं लोगों के बच्चों के सपनों में आकर अपने मर्डरस को अंजाम दे रहा है और अधूरे बदलने को पूरा करना चाहता है।

2- The Mothman Prophecies

2002 में रिलीज़ हुई The Mothman Prophecies का कनेक्शन एक खतरनाक बड़े-बड़े पंखों वाले जीव से जुड़ा हुआ है। जिसकी वजह से लोगो के साथ कुछ अजीब से हादसे हो रहे हैं। जिनपर यकीन करना काफी मुशकिल है।  इंसान, शैतान या फिर एलियन इसका पता लगाने के लिए एक मशहूर रिपोर्टर की एंट्री होती है, जो इस mothman की वजह से अपनी पत्नी को पहले ही खो चुके हैं। अगर आपने भी आसमान में उड़ने वाले भूत के दर्शन नहीं किए हैं तो ये फिल्म आपके लिए ही है।

3- Deranged

1974 में रिलीज़ हुई Deranged एक सयको किलर की कहानी है। ये सयको किलर अपनी माँ की मौत के बाद, उसके शारीर को कब्र से बहार निकलकर वापस, अपने घर ले आता है और दोबारा उसमे जान डालने की कोशिश करता है। रोज नई-नई लाशों की चोरी करकर वो उनके अलग-अलग हिस्सों की मदद से अपनी माँ के शिरीर को दोबारा नए तरीके से बनाने लगता है। इसी पागलपन की वजह से कुछ मासूमों को अपनी जान से हाथ धोना पड़ता है।

4- Child’s Play

1988 में रिलीज़ हुई Child’s Play फिल्म एक भुतिया खिलोने के उपर बनाई गई है। इस खिलोने को एक माँ अपने बेटे के जन्मदिन पर उपहार में देती है। इस खिलोने में एक बुरी आत्मा की शक्तिया मोजूद होती है जिससे पूरी दुनिया अनजान है। असल में इस खिलोने के अंदर एक सीरियल किलर की आत्मा है। जिसे किसी को मरना इतना पसंद है की मरने के बाद भी वो, एक खिलोने के अंदर छुपकर लोगों की जान ले रहा है।

5- Ravenous

1999 में रिलीज़ हुई Ravenous फिल्म, कुछ आर्मी के जवानो के इर्दगिर्द घूमती है। ये जवान एक अनजान जगह पर एक अजीब से इंसान से टकरा जाते हैं जो हकीकत में नरभक्षी होता है। इसको इंसानों के मॉस खाने का शौक होता है। इसमे डराने वाली बात ये है की ये घटना सच्ची घटना है। ये ‘Alfred Packer’ की जिंदगी पर लिखी गई है जिसने पहाड़ों पर फसने के बाद अपने साथ मौजूद सभी दोस्तों को जिन्दा खा लिया था।

6- The Rite

2011 में रिलीज़ हुई The Rite फिल्म एक 16 साल की लड़की को हमारे सामने रखती है। इसके शारीर पर शैतान के राजा ने अपना कब्ज़ा कर लिया है। सरल शब्दों में कहें तो शारीर एक मगर आत्मा दो। इसके बाद एक पुजारी की एंट्री होती है, जो भगवान का नाम लेकर शारीर से आत्मा को निकालने की कोशिश करता है। इसका अंजाम क्या होगा फिल्म देख कर ही पता चलेगा।

7- Annabelle

2014 में रिलीज़ हुई Annabelle मूवी एक शैतानी गुडिया के उपर बनाई गई है। ये इंसानों की दुनिया में शामिल होने के नए-नए तरीके तलाशती रहती है। ये मासूम भोले-भाले लोगों को मौत के घाट उतार देती है। फिल्म असल में रियल लाइफ परनोर्मल इन्वेस्टिगेटर ‘ed’ और  ‘lorraine warren’ से जुडी है। इनके भूतिया मुजिम में आज भी Annabelle डॉल मौजूद है। इसको मोटे गलास वाले बॉक्स के अंदर कैद करकर रखा गया है। एक अंदर की बात ये भी सुनने में आई है की ये डॉल आज भी इंसानों में शामिल होने की छोटी मोटी कोशिश करती रहती है। ऐसा वहा पर तैनात गार्ड्स का कहना है।

8- Evilenko

2004 में रिलीज़ हुई Evilenko एक रियल लाइफ सीरियल किलर के उपर बनाई गई है। ये मासूम बच्चों को अगवा करके उनके छोटे-छोटे टुकड़े करकर खाने का शोकीन था। मतलब इंसान के रूप में शैतान जिसको बच्चों से बहुत नफरत थी। हैरानी की बात तो ये थी की जब तक वो पकड़ में आया तब तक उसने 50 से ज्यादा बच्चों को बेहरमी से मार दिया था, जिसका उसको जरा भी अफ़सोस नहीं था। कमज़ोर दिल वाले ये फिल्म ना ही देखें तो अच्छा है।

9- Veronica

2017 में रिलीज़ हुई Veronica फिल्म को डरावनी फिल्मों में सबसे उपर रखा जाता है। इसमे बहुत सारे ऐसे सीन हैं जो आपकी रातों की नींद उड़ा सकते हैं। कहानी का कनेक्शन ‘उइज़ा बोर्ड’ नाम के गेम से जुड़ा है जिसका इस्तमाल मरे हुए लोगों को बुलाने के लिए किया जाता है जो दूसरी  दुनिया के मेहमान बन चुके हैं। बस इसी गलती की वजह से वरोनिका का सामना एक ‘इवल स्प्रिट’ से हो जाता है जो उसकी जान के पीछे पड़ी है। वो साथ में परिवार को भी नरक तक खीचने की प्लानिंग कर रही है।

10- The Shining

1980 में रिलीज़ हुई The Shining लगभग 40 सालों से आज भी दुनिया की सबसे भूतिया फिल्म बनी हुई है। सबसे डराने वाली बात ये है की कहानी को सच साबित करने वाले साबुत आज भी मौजूद हैं। और चीख-चीख कर आज भी पेरानोर्मल एक्टिविटी की गवाही देते हैं। कहानी एक भूतिया होटल के इर्दगिर्द घूमती है। जिसमें एक राइटर साहब अपनी फॅमिली के साथ केयरटेकर बनकर पहुच जाते हैं। तब इनका सामना रूम नंबर 237 से होता है। इसके अंदर कुछ ऐसे मेहमान रहते हैं जिनका कनेक्शन दूसरी दुनिया से जुड़ा हुआ है। कहानी में उस समय ट्विस्ट आ जाता है जब ये राइटर साहब खुद एक शैतान में बदलने लगते हैं। जिससे बाकी का परिवार खतरे में आ जाता है।

तो ये थी कुछ ऐसी फिल्में जो सच पर आधारित है और शैतान जेसे शब्द के हकीकत मे होने का दावा करते हैं। हिम्मत है तो आप इन्हें खुद देखिये और भूत अथवा शैतान के होने ना होने के बारे में पता लगाएं। आपको हमारी ये पोस्ट कैसी लगी कमेंट जरुर करें।