क्या प्रभुदेवा ने कर ली दूसरी शादी? मिल गई असली खबर, करीबी ने किया खुलासा

जैसा की आप सभी जानते हैं की काफी समय से प्रभुदेवा की शादी की खबर सुर्खी बनी हुई हैं। अब ये बात साफ़ हो गई है की उन्होंने शादी कर ली है।

prabhu deva ne kr li hai dusre shadi

कब हुई प्रभुदेवा की शादी

जानकारी के अनुसार इंडिया टुडे ने प्रभुदेवा के करीबी सूत्रों के हवाले से ये लिखा है

“नहीं वे खबरें गलत थीं। प्रभु देवा ने फिजियोथेरेपिस्ट से शादी की है और वह उनकी भतीजी नहीं है। फिलहाल, वे चेन्नई में हैं।”

ख़बरों के अनुसार प्रभुदेवा ने सितंबर 2020 में शादी कर ली है मगर अपनी भतीजी से शादी नहीं की है।

प्रभुदेवा ने किस्से की है शादी

सूत्रों की मानें तो प्रभुदेवा को पीठ दर्द की शिकायत थी। जिसका इलाज फिजियोथेरेपिस्ट द्वारा किया जा रहा था। इसी बीच दोनों में प्रेम प्रसंग के चलते दोनों ने शादी के बंधन में बांधने का फैसला कर लिया।

पहले भी कर चुके हैं एक शादी

प्रभुदेवा ने वर्ष 1995 में पहली शादी की थी। उन्होंने मुस्लिम महिला से शादी की थी जिसने हिन्दू धर्म अपना लिया था। जिसने अपना नाम ‘रामलता’ रख लिया। आपको बता दें की, एक्स्ट्रा मेरिटल अफेयर के चलते प्रभुदेवा की ये शादी वर्ष 2011 में टूट गई थी।